छत्तीसगढ:- मंगला क्षेत्र के खसरा नंबर 386/1, 387/1, 390/1, 393/1,43/150, 392/1 के भू-स्वामियों के खिलाफ होगी FIR दर्ज

बिलासपुर / अवैध प्लाटिंग कर शहर की खूबसूरती पर दाग लगाने वाले सकरी,घुरू और उस्लापुर क्षेत्र के 116 जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत के निर्देश पर उप पंजीयक को पत्र लिखा गया है। भू-स्वामियों द्वारा बिना व्यपवर्तन,बिना ले आउट प्लान के जमीन को टुकड़ों में बेचा जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाने के लिए निगम द्वारा उप पंजीयक को पत्र जारी किया गया है। निगम सीमांतर्गत लगातार अवैध प्लाटिंग की जा रही है,इन क्षेत्रों में भवप नक्शा पास करने में निगम को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सकरी,घुरू और उस्लापुर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने वालों की सूची एसडीएम तखतपुर द्वारा निगम को प्रेषित कर दी गई है,उन सभी 116 लोगों के नाम और जमीन के विवरण समेत उप पंजीयक को रजिस्ट्री में रोक लगाने के लिए कहा गया है। इससे पूर्व निगम द्वारा उक्त अवेध प्लाट में सड़क, बाउंड्रीवाल समेत अन्य चीजों को तोड़कर कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगला क्षेत्र में बगैर नगर निगम और नगर निवेश कार्यालय से अनुमोदन कराए आवासीय प्रायोजन के लिए टुकड़ों में जमीन बेचने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन ने थाना सिविल लाइन को अपराध दर्ज करने के लिए पत्र जारी किया है। निगम कमिश्नर के निर्देश पर जारी पत्र में अवैध प्लाटिंग करने वाले 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है। मंगला क्षेत्र के भूमि खसरा नंबर 386/1, 387/1, 390/1, 393/1,43/150,392/1 के भूस्वामी घनश्याम श्रीवास्तव, भुवनेश्वर वर्मा,सैयद उबेर अकबर,हर्ष कश्यप,रोहित कश्यप,रश्मि कश्यप,जय कश्यप,शिवकुमार,मैकुलाल, लीलाबाई,कमला बाई,भुलऊ और राधेश्याम के खिलाफ अपराध दर्ज के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है।

  • Related Posts

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

     पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने क्षेत्र के जलाशयों के रखरखाव और नहरों की मरम्मत में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल…

    Read more

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बालको ने फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को 57 रनों से हराया कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के चैंपियन का ताज…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज
    error: Content is protected !!