छत्तीसगढ़:- MBBS की छात्रा ने किया सुसाइड, सिम्स मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में फंदे पर लटकता मिला शव

बिलासपुर/ सिम्स मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में MBBS कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली, इस घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया. घटना के बाद सहेलियों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम भानू प्रिया सिंह है, जो की 2018 बैच की MBBS की छात्रा थी. साल 2023 में वो पास आउट हुई थी, जिसके बाद अंबिकापुर जिले के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशीप कर रही थी. बीते शनिवार को वह बिलासपुर में किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई हुई थीं और सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में ठहरी थी. इस दौरान आज दोपहर उसने अपनी सहेली के रूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.

बताया जा रहा है कि जिस समय डॉक्टर ने आत्महत्या की, उस समय उसकी सहेली रूम में नहीं थी. जब दूसरे रूम में रह रही मेडिकल छात्राओं को पता चला कि डॉक्टर भानू प्रिया फंदे पर लटक रही है, तब उन्होंने उसे फंदे से उतारा और इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद घटना की जानकारी सिम्स के डीन सहित अन्य स्टाफ को दी गई. 

बता दें कि घटना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है, मृतिका ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बात अब तक खुलासा नहीं हो सका है. बेटी की मौत से उसके घर में मातम पसर गया है.

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!