छत्तीसगढ़:- CISF के जवानों को सर्वमंगला स्कूल की बहनों ने बांधी राखी,घर और अपनों से दूर जवानों ने मनाया रक्षाबंधन

कोरबा/ दीपका/ रविवार को रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व, जनता एवम कोयला खदानों की सुरक्षा में तैनात, सीआईएसएफ  के जवानों के साथ सर्वमंगला स्कूल की बहनों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनके दीर्घायु और स्वस्थ्य रहने की कामना की। जिले के प्रगतिनगर दीपका स्थित सीआईएसएफ बैरक में दोपहर लगभग 12 बजे स्कूली छात्राओं बहनों ने बटालियन में रक्षाबंधन का पर्व सुरक्षाबलों के जवानों के साथ मनाया। यहां बहनों ने बटालियन के अधिकारियों और जवानों को परंपरानुसार तिलक करके, उनकी आरती उतारी और रक्षासूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। इस दौरान सुरक्षाबलों के जवान भाइयों ने भी बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया।
इस दौरान  स्कूल की बहनों ने कहा कि सीआईएसएफ के  फौजी भाई अपने परिवार से दूर देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर होते हैं। इसलिए हम सभी महिला बहनों ने फौजी भाइयों की सुरक्षा, उनकी दीर्घायु स्वास्थ्य की कामना के साथ एक परिवार की बहन की तरह उन्हें रक्षासूत्र बांधकर उनके साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य नारायण चंद्रा,वरिष्ट शिक्षिका आरती महतो के साथ विद्यालय की छात्राएं अदिति राठौर,अनीषा,ओमिशा,काजल,रागिनी,सीमा,पल्लवी,अनामिका,स्नेहा,नंदनी,गरिमा,सोनिया,चाहत,रिद्धि,निधि,रोशनी,प्रीति तन्नू,साक्षी,रानी,राखी,शीतल,श्रेया, श्रद्धा,गरिमा,शीतल,पायल सहित कुल 28 छात्राएं उपस्थित थी।

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान
    error: Content is protected !!