छत्तीसगढ़:-8 साल की मासूम का अपहरण, घर के आंगन में मां के साथ सो रही थी बच्ची

मुंगेली/ जिले में बीती रात 8 साल की मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है.दरअसल, बच्ची अपनी मां के साथ घर के आंगन में रात को सो रही थी. इसी दौरान अज्ञात शख्स ने बच्ची का अपहरण कर लिया.परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला लोरमी के कोसाबाड़ी गांव का है. अपहृत बच्ची की मां ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे उनकी नींद खुली तो तब देखा कि उनकी बच्ची बिस्तर में मौजूद नहीं थी. उन्होंने बच्ची को इधर उधर ढूंढी लेकिन बच्ची का कोई पता नही चला. जिसके बाद परिजनों ने लोरमी थाने में इसकी सूचना दी. 

वहीं बच्ची के चाचा खिलावन गिरी का कहना है कि कल घटना के समय घर के आंगन में अपहृत बच्ची अपने मां और विकलांग पति के सांथ सो रही थी, जहां पांच बच्चों में दो बच्चे पुराने घर में सो रहे थे और दो बच्चे जिस घर के आंगन से बच्ची का अपहरण हुआ, वहां सो रहे थे. 

एसपी के निर्देश में स्पेशल टीम कर रही खोजबीन 

घटना को लेकर DSP मयंक तिवारी ने बताया कि लोरमी इलाके के कोसाबाड़ी गांव की घटना है. अपहृत बच्ची की मां पुष्पा गोस्वामी की रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है. इस पूरे घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश में स्पेशल टीम बनाकर अपहृत बच्ची को ढूंढने की कवायत में जुटी हुई है.

सोशल मीडिया पर लोगों से की अपील

पुलिस ने बच्ची को ढूंढने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है. लोगों को वायरल तस्वीर के आधार पर इलाके में कहीं भी बच्ची के दिखने पर तत्काल मुंगेली पुलिस को सूचना देने की अपील की है.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    कोरबाछत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा…

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध कोरबा। बालको क्षेत्र स्थित अंबेडकर भवन का नाम बदलकर “वेदांता…

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी
    error: Content is protected !!