छत्तीसगढ़:- 5 गांवों में लोमड़ी का आतंक, अबतक 12 लोग घायल, घर में घुसकर हमला, लाठी लेकर निगरानी कर रहे

मुंगेली/ जिले के लोरमी तहसील के 5 गांवों में पिछले 6 दिनों से लोग डर के साए में है। यहां शुक्रवार और शनिवार (20-21 सितंबर) को लोमड़ी के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। इसमें करीब 8 लोग घायल हुए। इसके बाद से अब तक 12 से ज्यादा लोग इनकी चपेट में आए हैं। खास बात यह है कि शाम होते ही इन लोमड़ी का झुंड रिहायशी इलाकों में लोगों के घरों के अंदर तक पहुंच रहा है। अब ग्रामीण हाथों में लाठी लेकर गांव और आसपास घूम रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग से कोई सहायता नहीं मिल रही है।

रिहायशी बस्ती से 100 मीटर दूर दिखा लोमड़ी का झुंड 

राजीव गांधी जलाशय के वेस्ट वेयर हाउस के पास रिहायशी बस्ती है। यहां से महज 100 मीटर दूर रात के अंधेरे में हमें जानवरों की आवाजें सुनाई दीं। इस पर हम गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां 5-6 लोमड़ी झुंड में नजर आईं। जैसे ही गाड़ी की लाइट उन पर पड़ी तो भागने लगीं।

टोलियों में लाठी लेकर घूम रहे युवा 

ग्रामीण इन लोमड़ियों से अपनी सुरक्षा खुद ही कर रहे हैं। शाम ढलने के साथ ही गांव के युवक टोलियों में हाथों में लाठी लेकर घूम रहे हैं। 200 मीटर की दूरी पर खुड़िया वन परिक्षेत्र के कारीडोंगरी गांव में वन विभाग का बैरियर है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें किसी तरह की सुरक्षा नहीं मुहैया कराई जा रही है।

वन विभाग ने नहीं ली सुध 

ग्रामीण बताते हैं कि वन विभाग की ओर से भी अभी तक कोई पूछने तक नहीं आया है। लोमड़ी को भगाने के लिए भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। दरवाजा गांव में ही रहने वाली 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला मेघइयां पटेल के बाएं हाथ में लोमड़ी ने हमला कर घायल किया है। वह कहती हैं कि बस खाना खाकर घर के बाहर निकली थीं।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!