छत्तीसगढ़:- होली के दिन दोपहर 2-3 बजे के बीच अदा की जाएगी नमाज, वक्फ-बोर्ड ने सभी जिलों में भेजा सर्कुलर

रायपुर/ यूपी के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द के मद्देनजर इस निर्णय को लिया जा रहा है। देर शाम तक आदेश जारी हो जाएगा। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के निर्णय का बीजेपी ने स्वागत किया है।

जोहर की नमाज घर में पढ़ें- छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड 

डॉ. सलीम राज ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज अदा करते हैं। दोपहर 12 बजे जोहर की नमाज होती है। नमाजी नमाज अदा करने के लिए मस्जिद की ओर निकलेंगे। इस दौरान होली भी खेली जाएगी। ऐसे में किसी से विवाद की स्थिति न बने, इसलिए नमाज की टाइमिंग बदली गई है।

कांग्रेस नेता बोले- विवाद ना करें

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सलीम रिजवी ने हिंदू और मुस्लिम समुदाय से होली के दिन विवाद ना करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बहुत से मस्जिद के मुतवल्लियों और कमेटियों ने दोपहर 2 बजे के बाद नमाज का वक्त रखा है। यही अच्छी बात है।

बीजेपी बोली- बोर्ड के फैसले का हम स्वागत करते हैं

बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि बोर्ड के फैसले का हम स्वागत करते हैं। अगर सुबह होली खेली जाएगी और दोपहर में नमाज पढ़ी जाएगी तो ये बोर्ड का अच्छा निर्णय है। कांग्रेस को ये फैसला गलत लग सकता है, क्योंकि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। बीजेपी सबका साथ सबका विकास चाहती है।

रायपुर पुलिस भी अलर्ट मोड पर

रायपुर एसएसपी लाल उमेंद्र सिंह ने बताया कि होली के दौरान किसी तरह का विवाद ना हो, इसलिए रायपुर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। त्योहार शांति पूर्वक रहे, इसलिए रायपुर में 80 नाके लगाकर जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़कों पर लगातार 48 घंटे पुलिस मुस्तैद रहेगी। सेंसिटिव इलाकों में पुलिस लगातार गश्त करेगी। विवाद करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। राजपत्रित अधिकारियों की टीम मॉनिटरिंग करेगी।

जुम्मे की नमाज के चलते देशभर में विवाद

देशभर में होली और जुम्मे की नमाज को लेकर विवाद चल रहा है। उत्तर प्रदेश में 2 बजे के बाद नमाज पढ़ी जाएगी। वहीं बिहार में नमाज के मद्देनजर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रंग खेलने में ब्रेक लगा दिया गया है।

  • Related Posts

    कोरबा में धूमधाम से मना चेट्रीचंड्र महोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

    कोरबा। शहर में सिंधी समाज के इष्टदेव वरुणावतार भगवान श्री झूलेलाल सांई का 1076वां जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र महोत्सव के रूप में शुक्रवार को पूरे धूमधाम, भक्ति भाव और हर्षोल्लास के साथ…

    दर्री रूमगढ़ा,कोरबा। 21/03/2026

    आज कोरबा स्तिथ दर्री रूमगढ़ा के इदगाह में मुस्लिम समाज के लोगो ने अपनी सबसे बड़े त्योहार ईद के अवसर पर एक साथ सुबह 9 बजे नमाज अदा कर सोहद्रपूर्ण…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में धूमधाम से मना चेट्रीचंड्र महोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

    कोरबा में धूमधाम से मना चेट्रीचंड्र महोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

    दर्री रूमगढ़ा,कोरबा। 21/03/2026

    दर्री रूमगढ़ा,कोरबा। 21/03/2026

    सॉफ्टवेयर अपडेशन की वजह से 21 से 25 मार्च तक बंद रहेगा राशन वितरण

    सॉफ्टवेयर अपडेशन की वजह से 21 से 25 मार्च तक बंद रहेगा राशन वितरण

    अब रायगढ़ में भी अफीम की खेती: डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 15 दिनों में चौथा मामला

    अब रायगढ़ में भी अफीम की खेती: डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 15 दिनों में चौथा मामला

    आस्था, और संस्कृति का महाकुंभ बना कोरबा: भगवा लहर में डूबा शहर, भव्य शोभायात्रा ने रचा इतिहास

    आस्था, और संस्कृति का महाकुंभ बना कोरबा: भगवा लहर में डूबा शहर, भव्य शोभायात्रा ने रचा इतिहास

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा
    error: Content is protected !!