छत्तीसगढ़:- होटल और शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन गिरफ्तार, शराब घोटाले में ED ने की कार्रवाई

रायपुर। ईडी ने आज सुबह भिलाई के बड़े शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को गिरफ्तार कर लिया। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में चल रही गिरफ्तारी की यह एक कड़ी है। सूत्रों के मुताबिक ढिल्लन का कुछ अर्से पहले तक छत्तीसगढ़ में शराब का कारोबार था। लेकिन धीरे – धीरे कर उसने यहां कारोबार समेट लिया और हाल के वर्षों में उन्हें दिल्ली, झारखण्ड और पंजाब के शराब कारोबार के बड़े ठेकेदारों में गिना जाने लगा है। पंजाब में उन्होंने चन्नी सरकार के अल्प कार्यकाल में बड़ा कारोबार किया।

पप्पू ढिल्लन को ईडी ने कल शाम 5 बजे तलब किया था। पप्पू अपनी ऑडी कार से पहुंचा था और फिर शाम 7.30 बजे खाली कार भिलाई लौट गई। पप्पू का नाम त्रिलोक सिंह भाटिया है। वह कांग्रेस से पूर्व महापौर सुच्चा सिंह भाटिया का अनुज है। ढिल्लन परिवार का मुख्य कारोबार होटल का रहा है,बाद में शराब और फिर रीयल एस्टेट में भी कूदे। ढिल्लन परिवार का कांग्रेस के पुराने और वर्तमान कई दिग्गज नेताओं से करीबी संबंध रहे हैं। इससे पहले शराब घोटाले में रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो चुकी है। अनवर को पांच दिन की और रिमांड दी गई । अनवर से पूछताछ के दौरान उसके वकील कुछ देर के लिए मौजूद रह सकेंगे। उधर कल ही गिरफ्तार किए गए हवाला और होटल कारोबारी नितेश पुरोहित को भी दिन की ईडी की रिमांड पर दे दिया गया है। कल सुनवाई के दौरान नितेश बेहोश होकर कोर्ट में गिर पड़ा था। उसे तत्काल एम्स में भर्ती कराया गया था।

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!