छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी का सराहनीय प्रयास- घर सेवा आश्रम में निवासरत महिला प्रभुजी का किया गया अंतिम संस्कार

कोरबा । छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी कोरबा द्वारा ग्राम गिरारी में संचालित अपना घर सेवा आश्रम में निवासरत किरण प्रभुजी का बीती रात निधन हो गया । शुक्रवार की शाम उनकी तबीयत एकाएक खराब हो गयी , इससे पहले की उन्हें कोई चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाती उन्होंने दम तोड़ दिया ।
संस्था के सदस्यों को किरण प्रभुजी नवंबर 2019 में आईटीआई रामपुर स्थित तहसील ऑफिस के पास नग्न हालत में मिली थी। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी ।प्राथमिक उपचार के बाद संस्था के सदस्यों द्वारा उन्हें अपना घर सेवा आश्रम गिरारी भेज दिया गया था । मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर के चिकित्सकों के मार्गदर्शन में चले उपचार के बाद वो बिल्कुल ठीक हो गई थी । यहां उनके खानपान और चिकित्सा का पूरा ध्यान रखा जाता था । इस दौरान संस्था के सदस्यों द्वारा उनके बताए पते पर बिहार के आरा में उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन वो पता गलत निकला ।लिहाजा उनके किसी भी सगे संबंधियों का पता नहीं चल सका ।अपना घर सेवा आश्रम में आश्रय मिलने से वो काफी खुश थी ।लेकिन बीती रात अचानक तबियत बिगड़ जाने से उनका निधन हो गया ।अगले दिन बालको रिसदी बायपास मार्ग सतनाम मोहल्ला स्थित मुक्तिधाम में किरण प्रभुजी का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई ।इस मौके पर संस्था के सदस्य दीपक साहू, प्रभात, शिवा, अविनाश दूबे, ऋषभ शुक्ला, महेंद्र, नैतिक और सौरभ साहू उपस्थित थे ।

मृतक- किरण प्रभुजी
  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!