छत्तीसगढ़:- स्कूल के वॉशरूम में बनाया छात्रा का अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले 5 लाख 80 हजार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग/ भिलाई के एक स्कूल के वॉशरूम में छात्रा का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर उससे 5 लाख 80 हजार रुपए वसूलने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित छात्रा के पिता ने स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
पीड़ित छात्रा का वीडियो एक साल पहले बनाया गया था. अभी वर्तमान में युवती बीकॉम की पढ़ाई कर रही है. उसके क्लासमेट रहे एक छात्र और उसके भाई ने पहले पिता की बीमारी का बहाना बनाया और बात नहीं बनी तो स्कूल के समय बाथरूम में बनाए उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए की डिमांड की. डर के मारे छात्रा ने पांच लाख 80 हजार से ज्यादा की रकम उसके खाते में ट्रांसफर कर दी.

इसकी जानकारी जब छात्रा के पिता को लगी तो उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस ने धारा 34, 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. युवती के अनुसार दोनों आरोपी उतई के निवासी हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!