छत्तीसगढ़:- सड़क हादसे में आरक्षक की मौत, देर रात हुई दुर्घटना

कोरबा/ छत्तीसगढ़ मे लाख दावो के बाद भी रफ़्तार का कहर रुकने का नाम नही ले रहा है और सड़क दुर्घटनाओ के चलते लोगो की जान जा रही है। कोरबा जिले के दीपका थाना में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 123 भूपेंद्र कंवर की बीती देर रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा कटघोरा के समीप ग्राम जावली में हुआ, जहां बेलगाम भारी मालवाहक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद भूपेंद्र कंवर का शव बाकी मोंगरा अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस विभाग ने तत्काल उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे लगातार बढ रहे हैं, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ अब पुलिस कर्मियों की सुरक्षा भी खतरे में है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। सहकर्मियों ने भूपेंद्र कंवर के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा, 14 मार्च। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा जल उपचार संयंत्र में आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इस कारण शहर में…

    Read more

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

     शहर के टीपी नगर चौकी रेलवे क्रासिंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आज प्रात: यहां कोयला भरी मालगाड़ी के रेलवे क्रासिंग पर घंटों खड़ी रहने से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।
    error: Content is protected !!