छत्तीसगढ़:- शिवरीनारायण मेले में हत्या,13 लड़कों ने पीट-पीटकर एक युवक की ले ली जान

जांजगीर/ शिवरीनारायण मेले में आपस में टकराने की बात को लेकर 11 नाबालिग लड़के और दो युवकों ने मिलकर एक युवक दीपेश बर्मन की लात-घूसे से पिटाई की। इसके बाद चाकू से हमला कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक दीपेश बर्मन (19) बलौदा बाजार जिले के मोहतरा गांव का रहने वाला था। बुधवार की रात करीब नौ बजे अपने अन्य साथियों के साथ शिवरीनारायण में चल रहे मेले में घूमने के लिए आया हुआ था। इस दौरान मेले में कुछ अन्य युवकों से आपस में टक्कर होने पर विवाद शुरू हो गया। दीपेश बर्मन की 11 नाबालिग लड़के और दो युवकों ने मिलकर पहले जमकर लात-घूंसे और बेल्ट से पिटाई की, फिर चाकू से पीठ पर हमला कर घायल कर दिया। 

सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और दीपेश बर्मन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, 11 नाबालिग लड़के और दो युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर…

    Read more

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत
    error: Content is protected !!