छत्तीसगढ़:- शराब के नशे में धुत दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो लोगों की गई जान, गांव में तनाव का माहौल

लोरमी/ जिले में नए साल के जश्न में अब मातम पसर गया है. दरअसल मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में एक बार फिर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे से खूनी संघर्ष हुआ है, जिसमें दो लोंगों की जान चली गई. वहीं तीन लोग घायल हुए हैं. यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र के चंदली गांव की है. जानकारी के मुताबिक, मामूली विवाद को लेकर शराब के नशे में धुत दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे से मारपीट हो गई. इस घटना में शंकर राज पिता सिया रामराज उम्र 35 वर्ष और सुनील यादव पिता गणेश यादव उम्र 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गांव के ही गोकुल राज, गजानंद राज और गणेश यादव घायल हो गए, जिनका उपचार लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में जारी है.

इस घटना को लेकर लोरमी SDOP माधुरी धिरही ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. साथ ही दोनों मृतक का पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को शव सौंपकर मामले की विवेचना की जा रही है. शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

बताया जा रहा है कि गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके. घटना के दौरान दोनों पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत थे. मामूली विवाद के चलते यह पूरी घटना हुई है. हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है. जांच में और भी तथ्य आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!