छत्तीसगढ़:- लड़कियों से छेड़छाड़ के बाद विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पेट से अंतड़ियां आई बाहर

बिलासपुर/ लड़की से छेड़छाड़ करने पर कोटा थाना इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें पेंडारी निवासी दीपांशु साहू पर अज्ञात युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में दीपांशु की अंतड़ियां बाहर आ गई है. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, कानन पेंडारी निवासी हर्ष कौशिक, सोनू विश्वकर्मा, प्रितम साहू स्कूटी से घूमने निकले थे. गनियारी के पास तीनों युवकों ने लड़कियों से छेड़खानी की, जिससे उनके साथ मौजूद लड़कों ने उनकी स्कूटी की चाबी निकालकर रख ली. उसके बाद हर्ष कौशिक ने अपने दोस्तों को फोन कर मौके पर बुलाया तो दीपांशु साहू, रजनीकांत कौशिक और कुलदीप बघेल पल्सर बाइक से वहां पहुंचे.

इसके बाद युवक और लड़कियां कोटा की ओर भागने लगे. दीपांशु, रंजनीकांत, कुलदीप उनका पीछा करने लगे. कोटा स्थित 24 कैरेट होटल के पास 4 से 5 लड़कियां 3 से 4 लड़के एकत्रित होकर तीनों युवकों को रोक लिया और उनके साथ जमकर मारपीट करने लगे. इसी दौरान एक युवक ने दीपांशु साहू के पेट में चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया. वारदात के बाद हमलावर लड़कियां और युवक भाग निकले.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इस घटना में घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा भेजा गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!