छत्तीसगढ़:- रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी में संलिप्त पुलिसकर्मी हुए सेवा से बर्खास्त….

बिलासपुर/ जीआरपी थाना बिलासपुर द्वारा गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन बिलासपुर के नागपुर छोर शौचालय के पास से दो व्यक्तियों, योगेश सौंधिया और रोहित द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से कुल 20 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 117/2024 दर्ज किया गया।

जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि जीआरपी थाना बिलासपुर के चार पुलिसकर्मी – आरक्षक सौरभ नागवंशी, मन्नू प्रजापति, संतोष राठौर, और लक्ष्मण गाईन – इस तस्करी में लिप्त थे। जांच में सामने आया कि इन पुलिसकर्मियों ने जप्तशुदा गांजा को आरोपियों के माध्यम से बेचकर पैसे का लेन-देन किया।

कानून का उल्लंघन करने और अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप में चारों आरक्षकों को 29 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उप पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर इन चारों पुलिसकर्मियों को 19 नवंबर 2024 को जनहित में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!