छत्तीसगढ़ : रिहायशी इलाके में पहुंचा बाघ, पांच दिन से घूम रहा,पुलिस-वन विभाग की टीम तैनात, देखे विडिओ

बलरामपुर / छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बाघ रिहायशी इलाके में पहुंच गया है। बाघ को देखते ही सोमवार को लोगों ने देखा तो उसे दौड़ा लिया। इसके बाद बाघ सड़क किनारे पहुंच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के साथ ही पुलिस फोर्स भी मौके पर है। सड़क पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि करीब पांच घंटे से बाघ वहां डेरा डाले हुए हैं। क्षेत्र में बाघ ने तीन मवेशियों का शिकार किया है। मामला रामानुजगंज परिक्षेत्र का है। यहां करीब पांच दिन से बाघ विचरण कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बाघ बुधवार को रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में घुसा था। इसके बाद से ही इलाके में मौजूद है। अब तक बाघ ने एक बैल, एक बछिया और एक पालतू सुअर को मार डाला है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को बाघ सेंदुर नदी के कजरी टोला में देखा गया था। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे सेंदुर गांव के पास रिहायशी इलाके के करीब पहुंच गया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडे लेकर बाघ को दौड़ा लिया। इसके बाद वह सड़क किनारे तक पहुंच गया।

इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो एसडीओपी एमकेसूर्यवंशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया गया। इसके बाद कलेक्टर विजय दयाराम के और एसपी मोहित गर्ग भी पहुंच गए। वहीं डीएफओ विवेकानंद झा वन अमले के साथ सुबह से ही मौके पर डटे हुए हैं। वन विभाग की ओर से लगातार लोगों को बाघ के नजदीक और जंगल की ओर जाने से रोका जा रहा है। बाघ के सेंदुर गांव के बाहर सड़क किनारे होने के कारण बाबा बच्छराज कुंवर मार्ग में आवागमन रोक दिया गया है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!