छत्तीसगढ़:- रायपुर-धमतरी में इनकम टैक्स का छापा, सराफा कारोबारियों ने 15 करोड़ रुपये किया सरेंडर, दस्तावेजों को सीज कर लौटी टीम

रायपुर/ राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित ए.एम ज्वेलर्स और धमतरी में इतवारी बाजार स्थित श्री सेठिया ज्वेलर्स के ठिकानों पर दो दिनों तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। बुधवार को इन सराफा कारोबारियों ने गड़बड़ी को स्वीकार करते हुए 15 करोड़ रुपये की राशि सरेंडर की है।

बता दें कि टैक्स चोरी करने की शिकायत पर आयकर विभाग की 30 सदस्यीय टीम ने मंगलवार को रायपुर और धमतरी में इन ज्वेलर्स के ठिकानों में दबिश दी थी। जांच के दौरान आईटी की टीम को लेनदेन में गड़बड़ी, आय से अधिक खर्च करने और स्टॉक में गड़बड़ी मिली थी, जिसके बाद टीम ने सराफा कारोबारियों से गड़बड़ी को लेकर पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया है।सूत्रों के मुताबिक, आईटी की टीम ने शोरूम से बरामद दस्तावेजों और कंप्यूटर, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का बैकअप लिया है। इनकी जांच के बाद कारोबारियों पर लगने वाले टैक्स का निर्धारण किया जाएगा।

  • Related Posts

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब
    error: Content is protected !!