छत्तीसगढ़:- रायपुर के कारोबारी को आतंकियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, पत्नी और 2 बच्चों के साथ गए थे घूमने, परिजन जम्मू-कश्मीर रवाना

रायपुर/ जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया को भी गोली लगी है। बिजनेसमैन की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल के परिजन और दोस्त फ्लाइट से जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कारोबारी दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ मिनी स्विट्जरलैंड गर्मी की छुट्टियां मनाने गए थे। उनके रायपुर स्थित निवास में कोई नहीं है। फिलहाल जम्मू कश्मीर के स्थानीय प्रशासन ने घायल के नाम की पुष्टि नहीं की है।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग कर दी। हमले में दो टूरिस्ट की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने टूरिस्ट्स से नाम पूछा, इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी। फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना बैसरन घाटी में हुई, इसमें 8 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें कुछ स्थानीय भी हैं। हालांकि न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक घायलों की संख्या 20 है। न्यूज एजेंसी PTI को एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मरने वालों की संख्या 20 से ज्यादा हो सकती है।

घायलों के नाम
:::::::::::::::::::::::::::::::::::

  1. विनो भट्ट, गुजरात 2. एस बालचंद्रू, महाराष्ट्र 3. अभिजवन राव, कर्नाटक 4. संतरू, तमिलनाडु 5. साहसी कुमारी, उड़ीसा 6. डॉ. परमेश्वर 7. माणिक पाटिल 8. रिनो पांडे
  • Related Posts

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़ में कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनीरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक और मंत्री के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया…

    Comments are closed.

    You Missed

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”
    error: Content is protected !!