छत्तीसगढ़:- राजधानी में तीन साल के बच्चे की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

रायपुर/ राजधानी के विधानसभा इलाके में तीन साल के बच्चे की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. बच्चे का शव झाड़ियों में मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दिनभर से बच्चा गायब था. उनका शव वीआईपी सिटी के गोलचौक के पास मिला है. विधानसभा पुलिस अपचारी बालक से पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार सडडू के वीआईपी सिटी के पास लेबर क्वार्टर में एक मजदूर परिवार रहता है. 11 अक्टूबर शुक्रवार दोपहर से उनका 3 साल का बेटा उनके रिश्तेदार नाबालिग के साथ निकला था. कुछ देर बाद परिजनों को बालक का ध्यान आया. उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया. बच्चा कही नहीं मिला.

परेशान होकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस भी बालक की तलाश में लगी थी. इस बीच रात करीब 11 बजे के आस पास बालक का शव वीआईपी सिटी के गोल चौक के पास झाड़ियों में मिला. इसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जा रहा कि नाबालिग रिश्तेदार ने ही हत्या की है. जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में पाया गया है कि बालक की हत्या गला दबाकर की गई है.
इस मामले में ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया, नाबालिग रिश्तेदार ने ही बच्चे की हत्या की है. पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है. पीएम रिपोर्ट के बाद विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!