
कोरबा/ जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव नदी में कुदुरमाल एनीकेट के पास बीते रविवार की देर शाम एक व्यक्ति का शव देखा गया था अत्यधिक जलकुंभी और अंधेरा होने की वजह से शव निकालने रेस्क्यू कार्य आज सुबह उरगा पुलिस की उपस्थिति में एस डी आर एफ की टीम द्वारा किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया की मृतक की पहचान धर्मवीर सोनी कोरबा कोतवाली अंतर्गत मोतीसागर पारा निवासी के रूप में हुई है, परिजनों को सूचना दी गई वे मौके पर पहुंचे है। मर्ग पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।








Comments are closed.