छत्तीसगढ़:-यूपी के डिप्टी सीएम भी नहीं जुटा सके भीड़, कोरबा में परिवर्तन यात्रा की सभा में खाली कुर्सियों के बीच नेता देते रहे भाषण, देखें वीडियो…

कोरबा/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव करीब आते ही कोरबा में भी सियासी पारा चढ़ चुका है।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का गुरुवार को आगमन हुआ। प्रेस वार्ता में उन्होंने दावा किया कि लोग परिवर्तन यात्रा से जुड़ रहे हैं। लेकिन शाम की सभा में उनके इस झूठ की पोल खुल गई।

परिवर्तन यात्रा के बाद एक सभा का आयोजन घंटा घर में किया गया था। जहां कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के उपमुख्यमंत्री कोरबा में खाली कुर्सियों को देख बगले झांकने लगे। पाठक ने चतुराई दिखाते हुए मंच पर ज्यादा समय व्यतीत नहीं किया और दो लाइन में अपनी बात खत्म कर लौट गए।

प्रदेश के भाजपा नेता खाली कुर्सियों को ही भाषण देते रहे। सभा में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, वर्तमान नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री पुन्नू लाल मोहले, ननकी राम कंवर के साथ ही जिले के तमाम भाजपा के नेता मौजूद रहे, लेकिन इन्हें सुनने वाला कोई नहीं था। जिले के भाजपा नेता पूरा जोर लगाने के बाद भी भीड़ नहीं जुटा पाए। जनता का परिवर्तन यात्रा की सभा से किनारा करना इस बात का प्रमाण है कि उन्हें भाजपा के किसी भी तरह के हथकंडे में कोई दिलचस्पी नहीं है। फिर चाहे वह किसी भी बड़े नेता को यहां ले आएं। भाजपा अब कोरबा विधानसभा के साथ ही प्रदेश में अप्रासंगिक हो चुकी है।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
    error: Content is protected !!