छत्तीसगढ़:- यूट्यूबर ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

बिलासपुर/ एनटीपीसी सीपत में सेफ्टी सुपरवाइजरी का कार्य करने वाले और अपनी मधुर आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले यूट्यूबर शंकर कुमार यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ग्राम कौड़िया स्थित उनके घर की है, जो शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के के बीच घटी। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि 30 वर्षीय शंकर यादव अविवाहित थे और रोज सुबह 9 बजे अपने काम पर जाते थे। शुक्रवार को भी वे हमेशा की तरह एनटीपीसी सीपत में ड्यूटी पर गए थे। आमतौर पर रात 9-10 बजे के बीच वे घर लौट आते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

परिवार के लोग उन्हें रात में खोज नहीं सके और खाना खाकर सो गए। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे परिवार ने जब उनके कमरे की ओर आवाज लगाई, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा गया, तो शंकर पंखे के पाइप से गमछे के सहारे लटके हुए पाए गए। घटना की सूचना तत्काल सीपत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शंकर कुमार यादव अपनी यूट्यूब चैनल और मधुर आवाज के लिए जाने जाते थे। उनकी मौत से परिवार और प्रशंसकों में शोक की लहर है।

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!