
रायगढ़/ मड़वारानी रेलवे ट्रैक में बीते शनिवार को एक 48 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को मर्च्युरी में रखवाया और पहचान के लिये मीडिया के माध्यम से फोटो वायरल किया, जिसके बाद मंगलवार को मृतक की पहचान राकेश शर्मा उर्फ पप्पू पिता स्व. गिरधर गोपाल शर्मा (48 वर्ष) निवासी लालटँकी रायगढ़ के रूप में हुई। इस बात की पुष्टि उनके छोटे भाई भावेशधर दीवान ने की है।









Comments are closed.