छत्तीसगढ़:- मोबाइल व्यवसायी के घर इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी ब्लास्ट, 50 लाख का सामान जलकर राख

अंबिकापुर/ अंबिकापुर शहर के खरसिया रोड स्थित कुंडला सिटी कालोनी में एक व्यवसायी के किराए के घर में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की बैटरी फटने से आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। आवाज सुनकर व्यवसायी का परिवार उठा लेकिन तब तक नीचे से ऊपर की मंजिल तक आग फैल चुकी थी। घर में छोटे-बड़े बुजुर्ग मिलाकर 16 सदस्य अलग-अलग कमरों में सोए थे। ये सभी आग में फंस गए अगल-बगल के लोगों, पुलिसकर्मी एवं दमकलकर्मियों की मदद से इन्हें घर के पीछे के हिस्से में सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला गया। इस घटना में चार लोग झुलस गए हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। आग से घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। व्यवसायी के अनुसार करीब 50 लाख का सामान आग में जल गया।

कुंडला सिटी कालोनी में किराए के मकान में अमित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और अरुण अग्रवाल का परिवार रहता है। इनकी श्याम मोबाइल के नाम से पैलेस रोड में दुकान संचालित है। नीचे और प्रथम तल की मंजिल में व्यवसायी का परिवार रविवार रात खाना खाकर सोया हुआ था। व्यवसायी अमित अग्रवाल के अनुसार रात 11 बजे इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी जो घर के पोर्च में खड़ी थी उसे चार्ज में लगाकर वे ऊपर वाली मंजिल में सोने चले गए थे। देर रात लगभग 12:30 बजे के आसपास नीचे बहुत तेज विस्फोट की आवाज आई जिससे व्यवसायी के ऊपर के कमरे की खिड़की का शीशा टूट कर नीचे गिर गया। आवाज सुनकर वे सीढ़ी से नीचे उतरे। वहां का दृश्य देख घबरा गए। आग घर के पूरे हिस्से में फैल चुकी थी। उन्होंने सभी को शोर मचा कर उठाने का प्रयास किया। नीचे के कमरे में उनकी मां प्रभावती देवी, बहन पूजा सहित कुछ लोग और सोए हुए थे जिन्हें किसी तरह वहां से पीछे की दीवार में सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला गया। ऊपर के कमरे में 10 लोग अलग-अलग कमरों में सोए थे।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!