छत्तीसगढ़:- मेयर के बेटे के खिलाफ एफआईआर, सड़क पर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, मीनल चौबे की माफी भी काम न आई

रायपुर/ रायपुर की नवनियुक्त महापौर मीनल चौबे के बेटे मृणक चौबे सहित दस से ज्यादा लोगों के खिलाफ सड़क पर जन्मदिन मनाते हुए केक काटने पर एफआईआर दर्ज किया गया है. डीडी नगर थाना में ऑटो चालक रवि ध्रुव की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, महापौर मीनल चौबे के बेटे मृणक चौबे का अपने दोस्तों के साथ सड़क पर जन्मदिन मनाते हुए केक काटते और आतिशबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. मामले में अब ऑटो चालक रवि ध्रुव पिता दशरथ ध्रुव की शिकायत पर मृणक चौबे, पिंटू चंदेल, मनोज गौतम सहित 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ धारा 126 (2), 3 (5) BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.

डीडी थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि तीन सहित अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. मामले में कार्रवाई जारी है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. इसके पहले इसी तरह सड़क पर जन्मदिन मनाने पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की थी. इस तरह की बढ़ती घटनाओं पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश के आला अधिकारी से जवाब तलब किया था. हाई कोर्ट की फटकार के बाद एक दिन पहले ही मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अधिकारियों की बैठक लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसका अब असर देखने को मिल रहा है.

  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!