छत्तीसगढ़:- मेकअप आर्टिस्ट की मौत, मनाली से छत्तीसगढ़ लौटते वक्त कार पलटी…

कोरबा/ एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बिलासपुर से कटघोरा जाने वाले नेशनल हाईवे पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क के नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

कोरबा के आईटीआई बालाजी मंदिर के पास ओम फ्लैट्स की निवासी मोनिका राठौर और दीक्षा राजवाड़े मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी। कोरबा के एक कपल का प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए आर्डर मिलने पर ट्रेन से मनाली गई थी। उनके साथ फोटोग्राफर का काम करने वाला देवराज भी था। प्री वेडिंग फोटोशूट का काम निपटाना के बाद सभी ट्रेन से बिलासपुर पहुंचे। यहां स्टेशन से कार में कोरबा लौट रहे थे।

सूत्रों के अनुसार हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जो मनाली से घूमकर लौट रहे थे। वे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अपनी कार में कोरबा की ओर जा रहे थे। डिवाइडर से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती ने रास्ते में दम तोड़ दी। वही गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस के जरिए कटघोरा अस्पताल पहुंचाया गया।

पाली थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

यह दुर्घटना पाली थाना क्षेत्र के चैतमा के पास स्थित एक डिस्पोजल फैक्ट्री के नजदीक हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना की वजह जानने के लिए गाड़ी का निरीक्षण किया और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के अनुसार, दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और ड्राइवर का कार पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित और सतर्क होकर वाहन चलाने की अपील की है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    शकरकंदी, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों के लिए किया प्रोत्साहित विद्युत अवरोध की शिकायत पर तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश पुल निर्माण की मांग पर स्थल निरीक्षण कर परीक्षण कराने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड
    error: Content is protected !!