छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना वायरस ने पकड़ी रफतार.. 856 नये मरीज मिले, 8 लोगों की मौत, रायपुर 306, दुर्ग में 233,कोरबा 9, केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है. समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में भयावह आंकड़ा देखने को मिल सकता है. रायपुर और दुर्ग समेत कई जिलों में लगातार कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं. इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज में भी भारी लापरवाही बरती जा रही है. एक वजह कोरोना फैलने का यह भी हो सकता है. अब बिना दर्शकों के ही बाकी मैच कराने का मुद्दा उठ रहा है.
प्रदेश में कोरोना के 856 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है. 8 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. राहत की बात यह है कि इस बीमारी से 266 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है. पिछले कई महीनों बाद यह अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है. यानी अब कुल मिलाकर संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ने लगी है.
9 जिलों का बुरा हाल
आज रायपुर में 306 कोरोना मरीज, दुर्ग में 233, बिलासपुर में 56, सरगुजा में 42, धमतरी में 30, राजनांदगांव में 27, रायगढ़ में 24 और कोरिया-महासमुंद में 17-17 कोरोना मरीज मिले हैं. आज रायपुर में 2, दुर्ग में 4 और सरगुजा में 2 मरीज की कोरोना से मौत हुई है.
कोरोना से 3909 मरीज की मौत
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना से अब तक 3 लाख 9 हजार 979 लोग ठीक हो चुके है. अभी तक कोरोना से 3 हजार 909 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार 98 है. प्रदेश में आज 40 हजार 63 लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया है.
देखें जिलेवार आंकड़ा-

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!