छत्तीसगढ़:- मारने से पहले गर्लफ्रेंड को 30 किमी घुमाया, सुनसान जगह पर गला घोंटा, तेजाब से जलाया; बोला-‘शादी का बना रही थी दबाव’

रायपुर/ रायपुर में एक बॉयफ्रेंड ने पूरी प्लानिंग करके अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की। वारदात से पहले लड़की को बाइक से घुमाने ले गया। 30 किलोमीटर तक बाइक चलाते हुए हत्या के लिए सुरक्षित ठिकाना खोजता रहा। फिर जगह मिलते ही वहां लड़की का गला घोंट दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने पहचान छिपाने लाश के चेहरे पर तेजाब छिड़का। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विवेक के मुताबिक रचना शादी का दबाव बना रही थी।

वहीं आरोपी का पता चलते ही फांसी देने की मांग को लेकर लोगों ने देर शाम सरस्वती नगर थाने के सामने जमा होकर विरोध जताया, जीई रोड जाम करने की कोशिश की, हालांकि सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

आरोपी को फांसी देने की मांग करते हुए आक्रोशित लोगों ने सरस्वती नगर थाने के सामने जमाकर विरोध जताया।

कॉल डिटेल, मोबाइल की जांच से ट्रेस हुआ

सरस्वती नगर पुलिस के मुताबिक 31 जनवरी को रचना सोना नाम की लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। वह कोटा इलाके के गीता नगर की रहने वाली थी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। लड़की के कॉल डिटेल और मोबाइल की जांच की गईं। जिसके आधार पर रचना के ही एक रिश्तेदार और पड़ोस में रहने वाले विवेक सोना तक पुलिस पहुंच पाई। आरोपी के मुताबिक रचना शादी के लिए दबाव बना रही थी।

गुमराह करने की कोशिश लेकिन मैसेज ने फंसाया

पुलिस को विवेक सोना पर शक इसलिए हुआ कि लड़की ने अंतिम बार मोबाइल फोन पर उससे ही बात की थी। इसके अलावा जब लड़की के मोबाइल चैट्स पुलिस ने खंगाले तो उसका विवेक से लव अफेयर भी साफ हो गया। रचना उसे लगातार मैसेज करके शादी करने का दबाव डाल रही थी। लेकिन आरोपी उससे शादी नहीं करना चाहता था। जिस वजह से उसने मारने की प्लानिंग की।

पुलिस को विवेक सोना पर शक इसलिए हुआ कि लड़की ने अंतिम बार मोबाइल फोन पर उससे ही बात की थी।

रचना को कॉल कर गार्डन मिलने बुलाया

30 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे के करीब उसने कॉल कर रचना को गार्डन मिलने बुलाया। फिर उसे घुमाने के बहाने बाइक में बैठाकर रायपुर से खारुन नदी होते हुए अमलेश्वर ले गया। फिर वहां से रचना को खमरिया नाम की जगह में खेत के बीच में बनी खाली झोपड़ी में लेकर गया। वहां पर दोनों के बीच फिर शादी की बात पर विवाद हुआ।

मुख्य सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर भीतर खेत के बीच में बने इस झोपड़ी घर में रचना की हत्या की गई।

गला घोंटकर लड़की को मार डाला

इस विवाद के दौरान आरोपी ने रचना का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, उसने पहचान छिपाने के लिए लड़की के चेहरे पर तेजाब भी छिड़क दिया। जिससे उसका चेहरा और सीने का हिस्सा बुरी तरह जल गया। फिर आरोपी वहां से निकलकर घर आ गया। करीब 5 दिन तक लड़की के परिजन और पुलिस तलाश करते रहे। इस बीच लड़के ने भी पूछताछ में गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन कॉल डिटेल में फंस गया।

रचना की फोटो, पूछताछ में आरोपी विवेक ने बताया कि रचना के साथ उसका अफेयर था।

हवा की दिशा विपरीत होने से नहीं आई बदबू 

इस पूरे हत्याकांड में वारदात स्थल मुख्य सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर भीतर खेत के बीच में है। खेत पूरी तरह बंजर है, जिस वजह से आस-पास कोई नहीं जाता। इसके अलावा नदी की दिशा से आने वाली हवा सड़क से होते हुए झोपड़ी की तरफ जाती है। जिस वजह से दूर सड़क से गुजर रहे राहगीरों को बदबू नहीं आई।

आसपास के मोहल्ले वाले पुलिस थाने में जमा होकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर…

    Read more

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत
    error: Content is protected !!