छत्तीसगढ़:- मामा की शादी में आए भांजे पर गिरा DJ, सिर फटने से मौत, पिता चला रहा था कार, स्टंट करने डीजे वाहन को मारी टक्कर

कोरबा/ जिले में मामा की शादी में शामिल होने आए भांजे की मौत हो गई। सुरजपुर से चिमनीभट्ठा आई बारात में दूल्हे का जीजा कार चला रहा था। तभी मुड़ापार शारदा विहार रोड पर जीजा ने कार से स्टंट मारने की कोशिश की। जिससे कार का बैलेंस बिगड़ा और वह डीजे वाहन से टकरा गई।हादसे में दूल्हे की गोद पर बैठे डेढ़ साल के मासूम हरिओम के ऊपर डीजे गिर गया और सिर फटने से उसकी मौत हो गई। दूल्हे का जीजा नीलेश तिवारी भी घायल हो गया। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नीलेश ने स्पीड में अचानक ब्रेक लगाकर पीछे का चक्का उठाने की कोशिश की थी।

कार में चार लोग सवार थे। दूल्हे की गोद में उसका भांजा हरिओम बैठा था। बारात दुल्हन के घर की ओर जा रही थी। डीजे की धुन पर सभी नाच-गा रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के जीजा ने कार से स्टंट करने का प्रयास किया। घटना के बाद राहगीरों ने कार चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को मर्चुरी भेजा। हादसे के बाद दूल्हा शादी करने से मना कर रहा था। दुल्हन के परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने पर शादी गमगीन माहौल में संपन्न हुई।

मृतक हरिओम का पिता नीलेश तिवारी मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाला है। वह अपनी ससुराल सुरजपुर में शादी में आया था। हरिओम उनका इकलौता बेटा था और उसकी तीन बड़ी बहनें हैं। अगली सुबह जब पुलिस कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंची, तो पता चला कि परिजन शव छोड़कर एमपी लौट गए हैं। पुलिस ने उन्हें वापस बुलाया और आगे की कार्रवाई शुरू की है।

  • Related Posts

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कोरबा 13 मार्च। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिले में कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश
    error: Content is protected !!