छत्तीसगढ़:-महादेव एप केस में फिर आया पूर्व सीएम का नाम, ED की चार्जशीट में असीम दास का दावा-भूपेश के लिए ही भेजा गया था पैसा

रायपुर/ महादेव एप सट्टेबाजी मामले में जेल में बंद कैश कूरियर असीम दास ने दावा किया है कि महादेव एप का पैसा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए ही भेजा गया था। वह अपने पूर्व के बयान पर आज भी कायम है। दरअसल, ईडी ने पिछले दिनों कोर्ट में पेश किए गए पूरक चालान में इसका उल्लेख किया है। इससे पहले 12 दिसंबर को दास ने अदालत में कहा था कि उसे एक साजिश के तहत फंसाया गया है और उसने कभी किसी को नकदी नहीं दी थी। दास ने स्वीकार किया कि तीन नवंबर का बयान किसी ऐसे व्यक्ति के प्रभाव में दिया गया था, जो उनके वकील के साथ आया था। उस व्यक्ति ने उन्हें एक पूर्व टाइप किया हुआ दस्तावेज़ दिया और इसे अपनी लिखावट में दोबारा लिखने के लिए कहा था। वह हस्ताक्षरयुक्त पत्र ही ईडी के डायरेक्टर को भेजा गया था और कोर्ट में भी दिया गया था। ईडी का दावा है कि दास का तीन नवंबर को दिया गया पहला बयान सही था, जिसमें बघेल को करोड़ों रुपये देने की बात कही थी।

दुबई में 99.46 करोड़ के फ्लैट और एक प्लाट जब्त 

ईडी ने कोर्ट में पेश पूरक आरोप पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि कोर्ट के आदेश पर दुबई में स्थित 99.46 करोड़ रुपये के एक फ्लैट और एक प्लाट को जब्त किया है। ये संपत्ति आरोपित विकास छापरिया और अग्रवाल की है। 

पिछले साल पेश की गई पहली चार्जशीट में ईडी ने सट्टेबाजी और गेमिंग एप के दो मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत अन्य लोगों के बीच नामित किया था। दोनों को पिछले दिनों ईडी के आदेश पर जारी इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर दुबई में हिरासत में लिया गया। एजेंसी उन्हें संयुक्त अरब अमीरात से भारत निर्वासित या प्रत्यर्पित करने की कोशिश कर रही है।

रोज 40 करोड़ की कमाई 

आरोप पत्र में ईडी ने महादेव एप के कार्यकारी नीतीश दीवान का बयान भी दर्ज किया, जिसमें उसने बताया कि एप और इसकी सहायक कंपनी रेड्डी अन्ना बुक 3200 पैनलों का संचालन करती है, जिससे रोज 40 करोड़ की आय होती है। 

35 सौ कर्मियों को रहने के लिए 20 विला किराए पर 

प्रमोटरों ने छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के करीब 3,500 कर्मचारियों को दुबई में रखा है। उनके रहने के लिए दुबई में 20 विला किराए पर लिए गए थे। दीवान ने ईडी को बताया इन कर्मचारियों के भोजन, आवास, दवा, यात्रा और वीजा पर होने वाला खर्च प्रमोटर ही वहन करते हैं। 

उन्होंने एजेंसी को यह भी बताया कि 18 सितंबर, 2022 को दुबई में प्रमोटरों ने एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें बालीवुड के सितारे शामिल हुए थे। ईडी ने इस मामले में बयान दर्ज कराने अभिनेता रणबीर कपूर, हुमा कुरेशी और हास्य अभिनेता कपिल शर्मा सहित अन्य को तलब भी किया है।

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!