छत्तीसगढ़:- भाई और उसके साथियों के उत्पीड़न से परेशान होकर की थी इंजीनियर ने खुदकुशी

कोरबा/ कटघोरा स्थित पीएचई कार्यालय में संविदा पर पदस्थ इंजीनियर शुभम राठौर ने आत्महत्या कर ली बीते 15 मार्च की रात आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों पर धारा 108 (खुदकुशी के लिए उकसाना) और 3(5) बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शुभम राठौर मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के बीडीएम नगर का निवासी था। उसने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा। इसमें उसने अपने भाई संदीप राठौर और वासू राठौर (विकास) पर गंभीर आरोप लगाए। शुभम ने लिखा कि दोनों ने उससे लाखों रुपये ले लिए और उसके अपाहिज पिता के साथ रोज़ गाली-गलौज और मारपीट करते थे l

इसके अलावा, शुभम ने अपनी नौकरी और गहनों को लेकर भी परेशानियों का जिक्र किया। उसने बताया कि कटघोरा पीएचई में उसकी नौकरी थी, लेकिन आरोपी जबरदस्ती उसका पूरा सोना छीन ले गए। इसमें पांच अंगूठियां, एक सोने की चेन, शादी के लिए खरीदी गई डायमंड रिंग, कान की रिंग और अन्य गहने शामिल थे। शुभम ने यह भी लिखा कि इन गहनों के बिल कटघोरा स्थित उसके कमरे में और कुछ उसकी मां के पास सुरक्षित हैं।

सुसाइड नोट में शुभम ने स्पष्ट किया कि इन तीनों लोगों के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। उसने पुलिस से आग्रह किया कि उसके गहने वापस दिलवाए जाएं, क्योंकि उसके घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।
16 मार्च की सुबह शुभम का शव नहरिया बाबा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। उसकी खुदकुशी की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

सुसाइड नोट में शुभम ने लिखा है- “पापा, माफ कर देना और मम्मी, जो भी हो, सहकर जीना…। कटघोरा के कमरे से मेरा सामान ले आना, किराया एडवांस में भरा हुआ है, चेक कर लेना।”

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!