छत्तीसगढ़:- बॉयफ्रेंड को लेकर भिड़ गईं लड़कियां, कॉलेज के पास एक-दूसरे के बाल खींचे, मारे थप्पड़, बोली-‘वो मेरा है’

अंबिकापुर/ अंबिकापुर में बॉयफ्रेंड को लेकर शुक्रवार को 2 लड़कियों में मारपीट हो गई। दोनों लड़कियों ने एक-दूसरे का बाल पकड़कर खींचा। एक-दूसरे को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने वीडियो भी बना लिया। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे कुछ लड़कियां खड़ी थीं। अचानक से उनमें से 2 लड़कियों के बीच आपस में मारपीट शुरू हो गई। एक लड़की ने दूसरी के बाल पकड़कर खींचते हुए कहा कि, वह मेरा बॉयफ्रेंड है। इसके बाद थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

सहेलियों ने छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन नहीं मानी

एक लड़की दूसरी के बाल पकड़कर लगातार खींचे जा रही थी। उसकी टी-शर्ट खींच रही थी। इस बीच दो लड़कियां और वहां मौजूद एक लड़का उन्हें छुड़ाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं मानतीं। लड़कियों को मारपीट करता देख वहां लोगों की भीड़ लग जाती है।

दोनों पक्षों ने दर्ज नहीं कराई FIR

लोग उन्हें लड़ता हुआ देखते रहते हैं, लेकिन कोई छुड़ाने आगे नहीं आया। काफी देर हंगामा चलता रहा, फिर लड़कियां वहां से चली गईं। दोनों पक्षों की ओर से किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया है। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास मारपीट को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

लड़कियों के भिड़ने का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया है कि एक लड़की ने एक लड़के के साथ घूमते हुए कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। इसे देखकर दूसरी लड़की आक्रोशित हो गई। दोपहर में दोनों पीजी कॉलेज के पास मिलीं, तो उनमें मारपीट हुई।

  • Related Posts

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा, 14 मार्च। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा जल उपचार संयंत्र में आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इस कारण शहर में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता
    error: Content is protected !!