छत्तीसगढ़:- बेंगलुरु से आ रही फ्लाइट दो घंटे हवा में रही, हलक में रही विमान में सवार 72 यात्रियों की जान

रायपुर/ दिल्ली में छाए कोहरे की वजह से वहां से आने वाली उड़ानें 10 घंटे तक लेट रहीं। इसका सीधा असर शुक्रवार को रायपुर एयरपोर्ट पर पड़ा। रायपुर एयरपोर्ट पर नए एटीसी टॉवर के कुछ सिस्टम में खराबी आ गई। इसके साथ ही शुक्रवार को शाम 6 बजे के बाद रनवे में खराबी आ गई। इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसर देर रात तक छिपाते रहे। सबसे पहले इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली फ्लाइट को रायपुर उतरना था, लेकिन रनवे में खराबी की वजह से इस फ्ला​इट को भुवनेश्वर डायवर्ट कर दिया गया। रात में करीब 9:30 बजे बेंगलुरु से आई फ्लाइट भी रनवे पर नहीं उतर पाई। विमान दो घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा।

इस कारण विमान में सवार 72 यात्रियों की जान हलक में रही। बाद में कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट अब शनिवार को सुबह करीब 7 बजे आएगी। आम तौर पर रायपुर एयरपोर्ट रोज रात 10 बजे तक ही खुला रहता है, लेकिन रनवे में खराबी के बाद इसे रातभर खोला रखा गया।

रायपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार का दिन यात्रियों के लिए मुसीबत भरा रहा। रनवे में खराबी की वजह से विमान देर से लैंड कर पाए। इस वजह से एयरपोर्ट में जमकर हंगामा हुआ। यात्री एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करते रहे। एक साथ कई फ्लाइट लेट होने की वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लग गई। इस दौरान उनकी एयरलाइंस और अथॉरिटी के कर्मचारियों से बहस हुई। हंगामे के चलते देर तक अफरा-तफरी रही।

आधा दर्जन विमानों को लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति

खराबी की वजह से शुक्रवार को करीब आधा दर्जन उड़ानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसमें दिल्ली की दो, मुंबई की दो, हैदराबाद की एक और कोलकाता की एक फ्लाइट शामिल है। बाकी को आठ से 12 घंटे बाद ही लैंडिंग की अनुमति दी गई। इंडिगो एयरला​इंस की दिल्ली-रायपुर-दिल्ली फ्लाइट (6ई2092) को दिल्ली में छाए घने कोहरे की वजह से रद्द कर दिया गया।

इस विमान को दोपहर 3.35 बजे रायपुर पहुंचना था। विमान के रद्द होने की सूचना देर से दी गई। इस वजह से यात्रियों का एयरलाइंस वालों से विवाद भी हुआ। इंडिगो एयरलाइंस की शाम को आने वाली दिल्ली फ्लाइट (6ई2274) को लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई। यह रात 2:25 को रायपुर पहुंची।

इससे यात्रियों का गुस्सा और बढ़ गया। हैदराबाद से रायपुर आने वाली फ्लाइट (6ई7248) को भी करीब तीन घंटे बाद लैंडिंग की अनुमति दी गई। राज्य बनने के बाद यह रनवे में तकनीकी खराबी का यह पहला मामला है। दिल्ली की एक फ्लाइट रात 2:25 के बाद लैंड कर पाई।

मुंबई वाले भी परेशान, फ्लाइट नागपुर भेजी गई

दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता और हैदराबाद के अलावा मुंबई से आने वाले यात्री भी परेशान हुए। रनवे में खराबी की वजह से इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-रायपुर फ्लाइट (6ई2047) को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। इसी तरह मुंबई-रायपुर फ्लाइट (6ई2371) को भी लैंड करने की अनुमति नहीं मिली। इन दोनों फ्लाइटों को भी नागपुर डायवर्ट किया गया। देर रात ये विमान वापस आए।


  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!