छत्तीसगढ़:- बिलासपुर, कोरबा समेत 15 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अब तक सामान्य से 3% ज्यादा बरसा पानी

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, महेंद्रगढ़-चिरमिरी, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार में भारी बारिश हो सकती है। 1 जून से 22 अगस्त तक प्रदेश में 869.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 3% अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक 844.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। 5 जिलों में अधिक बारिश हुई है। वहीं 6 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है।

बिलासपुर में 3 दिन बारिश का अलर्ट

जिले में तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बदरा बरस सकते हैं। वहीं गुरुवार को झमाझम बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। एक दिन की बरसात के बाद तापमान तीन डिग्री गिर कर 28.2 डिग्री पर आ गया। बारिश से एक बार फिर शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। 

रायपुर में ऐसा रहा मौसम 

रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। आज भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। गुरुवार को दिन और रात में तेज बारिश होने से दिन का पारा 5 डिग्री लुढ़का है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री था वो गुरुवार को 30 डिग्री पर पहुंच गया। रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

  • Related Posts

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कोरबा 13 मार्च। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिले में कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार
    error: Content is protected !!