छत्तीसगढ़:- बिजली खंभे से टकराकर पलटा डीजल टैंकर, तेल लूटने बाल्टियां लेकर पहुंचे लोग

रायगढ़/ धरमजयगढ़ से पत्थलगांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर तेजपुर गांव के घाट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। इस मार्ग पर आज शाम डीजल से भरा एक डीजल टैंकर असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे के तुरंत बाद टैंकर से डीजल रिसाव शुरू हो गया, जिसे देख स्थानीय लोग तेल लेने के लिए बाल्टियां लेकर मौके पर उमड़ पड़े। लोग बाल्टी, बोतल और अन्य बर्तन लेकर टैंकर से गिर रहे ईंधन को इकट्ठा करने लगे।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वहां बाल्टियां लेकर पहुंचे लोगों को खदेड़ा। टैंकर के बिजली खंभे से टकराने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी गई। गनीमत रहा कि कोई बड़ा विस्फोट नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने लोगों को घटना स्थल से दूर हटाया और टैंकर को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दुर्घटना स्थल पर न जाएं और किसी भी तरह के जोखिम से बचें। वहीं रैरूमा चौकी पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!