छत्तीसगढ़:-फांसी पर लटकी मिली छात्रा की लाश, रात में खाना खाकर सोने गई थी, सुबह फंदे पर मिली नाबालिग

कोरबा/ कोरबा में एक छात्रा की घर में फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली है। मृतिका 11वीं की छात्रा थी। मामले की जानकारी परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र के अस्पताल चौकी का है।

कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली

परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह 6 बजे जब प्रिया की मां उठी और उसके कमरे का दरवाजा खटखटाने लगी, तो बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मां ने घर के अन्य सदस्यों को बुलाया और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो प्रिया फांसी के फंदे पर लटकी मिली ।

बेटी की मौत से सदमे में पिता

बेटी के पिता सुखीराम ने बताया कि बेटी को आनन-फानन में जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बेटी कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती थी। पढ़ने-लिखने होशियार थी। उसने ये घातक कदम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया है ये उनके भी समझ से परे है। पिता सदमे में है।

घटना स्थल से मोबाइल जब्त

जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मिले सुराग के आधार पर मामला संदिग्ध लगा । बालको पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बालको पुलिस परिजनों का बयान दर्ज कर रही है। घटना स्थल से मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द मामले में खुलासा हो सकता है।

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!