छत्तीसगढ़:- प्रेमी के घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी युवती की लाश, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

कोरबा/ सीतामढ़ी के कुंज नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खबर के अनुसार पोखरीपारा मानिकपुर में प्रेमी के घर पर उसने फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मामला खुदकुशी का नहीं बल्कि हत्या का है और इसकी जांच की जानी चाहिए।

कोरबा के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतामणी कुंजनगर में रहने वाले नरेश यादव की 20 वर्षीय पुत्री नेहा यादव की संदिग्ध मौत का मामला काफी गरमाया हुआ है। जानकारी के अनुसार पोखरीपारा मे प्रेमी निखिल यादव के घर पर युवती द्वारा फांसी लगाने का पता चलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शाम को 7:00 इस मामले की जानकारी नेहा के परिजनों को हुई। उसके पिता नरेश यादव ने बताया कि वह दोपहर 3 बजे से घर से निकली थी। दसवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद सिलाई सीख रही नेहा की जान पहचान निखिल से थी। पहले हमने रिश्ते को लेकर भी बात की लेकिन कई चीज पता चली तो कदम पीछे खिंच लिए। नेहा की मौत से परिवार में दुख का वातावरण है। नरेश यादव इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी की है। उनका सीधा आरोप है कि निखिल के घर पर उसकी हत्या की गई और मामले को दूसरा रंग देने का प्रयास किया गया। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए।

डॉक्टर द्वारा परीक्षण करने के साथ ही नेहा को मृत घोषित कर दिया गया था। इस बारे में अस्पताल पुलिस चौकी को औपचारिक रूप से सूचना दी गई जिस पर मर्ग कायम किया गया। परिजनों के आरोप को गंभीरता से लेने के साथ इस मामले में पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल करने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि युवती और उसका प्रेमी बीते 5 साल से प्रेम प्रसंग में थे। मृतिका ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया इसकी जाँच में कोतवाली पुलिस जुट गई है।

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!