छत्तीसगढ़:- प्रेमिका ने धोखा दिया, तो लगाई फांसी,परिजन बोले-लड़की और परिवार ने आत्महत्या के लिए उकसाया

कोरबा/ जिले में एक युवक ने प्रेमिका से धोखा मिलने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अब सुसाइड का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वहीं, परिजनों ने लड़की और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। दोनों ने चोरी चुपके शादी भी कर ली थी। मामला पाली थाना क्षेत्र के परसदा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ स्थित मौहारी गांव निवासी शिवम जायसवाल (27) पाली के परसदा गांव में मामा के घर पर रहता था। 5 सितंबर 2024 को उसने दोस्तों के साथ रस्सी खरीदी। घर आकर फांसी का फंदा बनाया और दोस्तों को फोटो भेजा था।

तब उसका एक दोस्त घर आया और समझाइश देकर साथ में सो गया। इसी दौरान रात में उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब साथ में रुके दोस्त ने यह नजारा देखा, तो वहां भाग खड़ा हुआ। इसमें दोस्तों की भूमिका भी संदिग्ध है। बताया जा रहा है कि, शिवम परसदा गांव में अपने मामा की हार्डवेयर की दुकान चलाता था। तभी गांव के ही किसी जायसवाल लड़की के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और वे एक-दूसरे से मिलने लगे।

पिछले डेढ साल से दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों के परिवार को इसकी जानकारी भी थी। शिवम ने अपने परिजन से शादी करने की बात भी कही थी। लेकिन उन्होंने अभी घर में बड़े भाई-बहन होने का हवाला दिया। बाद में शादी करने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि, लड़की और परिवार ने शिवम को आत्महत्या के लिए उकसाया। यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मजबूर किया, इसलिए उसने फांसी लगाई है। पुलिस को उसके फोन की भी जांच करने की जरूरत है। परिजनों ने कहा कि, हम जल्द उनके खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे। उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

शिवम ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें खुद की मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। लेकिन परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी के दबाव में आकर उसने सुसाइड नोट लिखा है। वो काफी होनहार लड़का था, बिना किसी दबाव के ऐसा कर ही नहीं सकता है। इस मामले के विवेचक और पाली थाने के प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत का कहना है कि, प्रेम-प्रसंग में युवक ने सुसाइड किया है। उसके साथ मौजूद दोस्त से पूछताछ की गई है। परिजन अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में व्यस्थ थे। अब आकर शिकायत करेंगे, तो आगे कार्रवाई की जाएगी। लड़की का नाम आया है, उससे भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!