छत्तीसगढ़:- प्रेग्नेंट पत्नी को मारकर फांसी पर लटकाया, छोटी बहन बोली- जीजा ने सीढ़ी से घसीटते हुए ऊपर ले जाकर मारा, फिर फंदे से टांग दिया

भिलाई/ भिलाई के अयप्पा नगर निवासी शादीशुदा युवती की लाश ससुराल में फांसी से लटकती मिली है। मृतक झलक गोरले (21) बीकॉम फाइनल ईयर की स्टूडेंट भी थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसका पति देवेंद्र उर्फ रिंकू बसोड़ उसे बेहरमी से पिटाई करता था। वे पति-पत्नी को समझाने उसके घर गए तो उसने युवती को मारकर फांसी पर टांग दिया। जबकि लड़के पक्ष का कहना है कि लड़की का दूसरे लड़के से अफेयर था। मना करने पर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

झलक गोरले की छोटी बहन छाया गोरले ने बताया कि वो लोग अटल आवास ढांचा भवन में रहते थे। उसकी बड़ी बहन की शादी 1 फरवरी 2023 को अयप्पा नगर निवासी देवेंद्र बसोड़ के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से देवेंद्र झलक से झगड़ा करने लगा था। वह उसे मारता पीटता था। कुछ दिन पहले उसने झलक को इतनी बुरी तरह मारा कि उसकी कमर की हड्डी टूट गई और झलक बेड पर आ गई।

मृतक झलक गोरले खुदकुशी से पहले घर में बीमार पड़ी हुई थी।

मृतक झलक गोरले खुदकुशी से पहले घर में बीमार पड़ी हुई थी।

झलक की देखरेख करने के लिए छाया उसके पास रहने आ गई थी। छाया ने बताया कि उसके सामने देवेंद्र झलक को बुरी तरह मारता था। यह देखकर उसने अपने मम्मी पापा को बुलाया था। मां पुष्पा गोरले रविवार सुबह झलक के पास गई थी। सुबह पौने 11 बजे के करीब अचानक देवेंद्र पीछे के दरवाजे से आया और उसने झलक के कमरे का दरवाजा बंद किया। उसे फांसी पर लटकाया और भाग गया।

घटना के बाद से मृतक झलक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद से मृतक झलक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

मां ने कहा बेटी मायके जाने के लिए तैयार नहीं थी
झलक की मां पुष्पा गोरले ने बताया कि उसकी बेटी दामाद को बहुत चाहती थी। वो उसे बुरी तरह मारता था तब भी वो उसके पास रहना चाहती थी। उसके कमर की हड्डी टूट गई तो मां बाप ने बेटी को साथ ले जाने की बात कही। इसके बाद भी झलक उनके साथ नहीं गई। मां का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करे और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाए।

मृतिका का पति देवेंद्र बसोड़ मोबाइल पर बात करते हुए।

मृतिका का पति देवेंद्र बसोड़ मोबाइल पर बात करते हुए।

देवेंद्र के घरवालों ने लगाया दूसरे लड़के से अफेयर का आरोप


देवेंद्र की मां का कहना है कि उनकी बहू झलक का दूसरे लड़के से अफेयर था। वो उसे इंस्टाग्राम में मैसेज करती थी। देवेंद्र ने जब उसे पकड़ लिया तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उसी समय उसने झलक को मारा था, लेकिन रोज मारने वाली बात गलत है। रविवार को झलक की मां को बुलाया गया था। झलक और उसकी मां साथ में बैठे थे। जब उसकी हकीकत बताई गई तो उसकी मां ने ही कहा की ऐसी बेटी को मर जाना चाहिए। इसके बाद झलक उठकर अपने कमरे में चली गई और फांसी लगा ली। उनके द्वारा हत्या का आरोप पूरी तरह से गलत है।

बयान दर्ज करते हुए स्मृति नगर पुलिस व नायब तहसीलदार।

बयान दर्ज करते हुए स्मृति नगर पुलिस व नायब तहसीलदार।

पुलिस और तहसीलदार ने दर्ज किया बयान
घटना के बाद स्मृति नगर थाने की पुलिस और तहसीलदार शंकरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लड़का और लड़की पक्ष के लोगों का बयान दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है। लड़की ने खुदकुशी की है या हत्या ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्लीयर हो जाएगा।

  • Related Posts

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़ में कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनीरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक और मंत्री के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया…

    Comments are closed.

    You Missed

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”
    error: Content is protected !!