छत्‍तीसगढ़:- प्रदेश में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

रायपुर/ छत्‍तीसगढ़ में निरंतर हो रही बारिश की गतिविधियों में हल्का ब्रेक लगता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार से मानसून की गतिविधियों में कमी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वहीं, गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है और एक दो स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ़ में ही रहने के आसार हैं।

इसी बीच बुधवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। कुछ क्षेत्रों में 16 सेमी तक, जबकि कुछ क्षेत्रों में चार सेमी या उससे कम वर्षा दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में, जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

यह बन रहा है सिस्टम

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे झारखंड तथा उत्तर ओडिशा के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में इसी जगह निम्न दाब का केंद्र बनने की सम्भावना है।

वहीं, मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर गंगानगर, पिलानी, आगरा, चरक, रांची, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। यह सिस्टम तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसकी वजह से शुक्रवार से वर्षा की गतिविधियों में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।

बीजापुर में रेड अलर्ट

अगले 24 घंटे के लिए बीजापुर को रेड अलर्ट पर रखा गया है। यहां भारी से अति भारी वर्षा होने के आसार हैं। वहीं, कोरबा, बालोद, खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, राजनांदगांव, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, दंतेवाड़ा, कांकेर व नारायणपुर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, बलरामपुर, जांजगीर चांपा, बलौदा बाजार, दुर्ग, बस्तर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सुकमा को यलो अलर्ट पर रखा गया है।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!