
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में गर्मी के सीजन में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर में शाम होते ही अचानक तेज धूल भरी आंधी चली। करीब 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने से कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स गिरे हैं।

बेमेतरा जिले के राखी जोबा स्थित राइस मिल में आंधी तूफान से धान की बोरियां गिर गई। जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पेड़ के नीचे दबने से एक मवेशी की भी जान चली गई। जबकि सिमगा में पूरा टोल प्लाजा ही तहस-नहस होकर सड़क पर गिर गया।

आंधी-बारिश के कारण प्रदेश में दिन का तापमान 5 से 10 डिग्री तक गिरा है। इस वजह से गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं देवेंद्र नगर में सड़क पर बना शेड गिर गया। इसमें कई कार भी नीचे दब गई। जेसीबी की मदद से टीन शेड हटाने का काम किया गया। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा भी मौके पर पहुंचे। बातचीत में कहा कि, क्वालिटी और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है। कुदरती कहर के आगे क्या कर सकते हैं?







Comments are closed.