छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (CGPITF) ने स्कूल शिक्षा विभाग में नये शिक्षा सत्र 16 जून से पहले प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करने शासन से की पुरजोर माँग…

छत्तीसगढ़/ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (CGPITF) ने स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रदेश में वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश नये शिक्षा सत्र 16 जून 2023 से पहले जारी करने शासन से माँग की हैं। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (CGPITF) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं बस्तर संभाग प्रभारी दीपक प्रकाश , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कांकेर जिला संयोजक प्रदीप सेन, डोमन लाल डहरिया रायपुर , सुरेश बेर, श्रीमती हीना कश्यप कोंडागांव, मदन कोर्राम, नूतन सिंह ठाकुर, कुसुम गजभिए, सहदेव सिंह, खेलन राम आदि सदस्यों ने “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्राचार्य पदोन्नति की एक सूत्रीय माँग को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा करते हुए बताया कि प्राचार्य पदोन्नति का आदेश नये शिक्षा सत्र 16 जून 2023 से पूर्व जारी कराने शासन से पुरजोर माँग की जावेगी ।

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (CGPITF) ने राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत “टी ” तथा ई संवर्ग में 3266 प्राचार्य के रिक्त पद पर “टी” तथा “ई” संवर्ग के नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठकों से प्राचार्य पद पर तत्काल पदोन्नति करने की माँग की हैं। छत्तीसगढ़ प्रोग्रेसिव एंड इनोवेटिव टीचर्स फेडरेशन ने प्रदेश में कई वर्षों से बाधित रही प्राचार्य पदोन्नति की विभागीय प्रकिया को शीघ्र प्रारंभ कर हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य के रिक्त सभी पदों पर नये शिक्षा सत्र 16 जून के पूर्व प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करने की शासन से माँग की हैं। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ ने प्राचार्य पदोन्नति के लिए पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से संघर्ष कर रहे “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की हैं तथा प्राचार्य पदोन्नति के लिए लोकतांत्रिक रूप से आयोजित किए जाने वाले शांतिपूर्ण आंदोलन में सक्रिय रूप से साथ देने की घोषणा की हैं ।

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!