
《》शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा बताया जा रहा है कि शेखर चंदेल रेलवे ट्रैक के पास ही टहल रहे थे। जिसके बाद किसी ने देखा कि रेलवे ट्रेक पर किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है जिसका सिर धड़ से अलग है। शव को देखकर प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आंशका जाहिर की जा रही है《》

जांजगीर-चांपा/ वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल (भाजपा नेता) ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली. आत्महत्या उन्होंने जांजगीर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने आकर की, हालांकि मौके से अभी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है, आत्महत्या के जानकारी देर रात तक आस-पास के लोगों को भी मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटान स्थल पर पहुंच रहे है. पुलिस ने शव को उठाकर एंबुलेंस में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.









Comments are closed.