छत्तीसगढ़:- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा ली अंधे कत्ल की गुत्थी, नेत्रहीन पिता ने बेटे का बदला लेने दी थी सुपारी, दो गिरफ्तार

कवर्धा/ जिले के दशरंगपुर चौकी के चुचरुंगपुर गांव के तालाब में बीते दिन रोहित चंद्रवंशी की लाश मिली थी, इस अंधे क़त्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है। रोहित की हत्या 2 साल पुरानी रंजिश के चलते हुई थी, पुलिस ने हत्या की सुपारी देने वाले एक नेत्रहीन शख्स और हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक नेत्रहीन नकुल के बेटे से रोहित चंद्रवंशी की पुरानी रंजिश थी। दो साल पहले रोहित और उसके साथियों ने नकुल के बेटे की पिटाई की थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। इस पिटाई के कारण आज भी नकुल का बेटा चल फिर नहीं सकता। इस घटना के बाद दोनों के बीच 15 लाख रुपये में समझौता हुआ था, लेकिन रोहित ने नकुल को पैसे नहीं दिए, इससे नाराज होकर नकुल ने रोहित की हत्या की साजिश रची।

ढाई लाख में दी थी सुपारी

नेत्रहीन नकुल ने रोहित चंद्रवंशी की हत्या करने के लिए आरोपी जग्गु को 2 लाख 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। नकुल ने पहले 25 हजार रुपये दिए थे और बाकी रकम हत्या के बाद देने की बात कही थी। इसके बाद आरोपी जग्गु ने रोहित चंद्रवंशी की हत्या करने लिए पहले उससे दोस्ती कर ली और सही मौके का इंतज़ार करने लगा. इस बीच बीते 2 सितंबर को उसने रोहित को शराब पीने के लिए बुलाया और मौका देखकर उसके गले को रस्सी से घोंटकर अधमरा कर दिया और फिर हथौड़े से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। जुर्म छुपाने के लिए रोहित शव उसने तालाब में फेंका और फरार हो गया।

आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस

चुचरुंगपुर गांव के तालाब में रोहित चंद्रवंशी की लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के कॉल डिटेल्स खंगाले तब उन्हें आरोपियों के बारे में अहम् सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और जांच जारी है। संभव है कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

  • Related Posts

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा
    error: Content is protected !!