छत्तीसगढ़:- पानी पिला-पिलाकर मनिहारी व्यापारी की पिटाई, बदमाशों ने लूटपाट कर गाड़ी में की तोड़फोड़

कोरबा/ जिले में मनिहारी व्यापारी भगवान शाह को बदमाशों ने रास्ते में रोककर पीटा। बताया जा रहा है कि बेहोश होने पर पानी पिला-पिलाकर लात घूसों से पीटा है। मारपीट के बाद 500 रुपए की लूटपाट की। उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ किए हैं।मामला सिविल थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। लंबे समय से कोरबा में निवासरत है। मनिहारी का व्यवसाय कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। वे सामान्य जरूरत की चीजों को लेकर अपनी गाड़ी से सुबह निकलते हैं और शाम तक घर लौटते हैं।

भगवान शाह ने बताया कि वह बुधवार को भैसमा की तरफ गया था। लौटने के दौरान गोढ़ी गांव के दहीहनपारा क्षेत्र में बदमाशों ने रोक लिया और मारपीट की। बेहोश होने पर पानी भी दिया, लेकिन पीटना बंद नहीं किया। पीटने के बाद गाड़ी को जला देने की धमकी भी दी। भगवान शाह ने बताया कि आरोपियों ने चाबी भी छीन ली। आरोपियों ने कार पर पथराव भी किया। पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली, लेकिन तब तक युवक भाग चुके थे। सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!