छत्तीसगढ़:- पागल कुत्ते ने गाय को काट लिया,उसी गाय के दूध से बनी मिठाई पूरे गांव ने खाई, फिर क्या हुआ…?

कांकेर/ कांकेर जिले के पखांजूर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पी व्ही 4 गांव के एक युवक ने ग्रामीणों की जान संकट में डाल दी है। दरअसल, जिन दो गायों को पागल कुत्ते ने काटा था उसने उनके दूध से बनी मिठाई को प्रसाद के रूप में पूरे गांव को खिला दिया। इसके बाद उसने खुद रेबीज का इंजेक्शन लगा लिया। जब दोनों गायों की मौत हो गई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में गांव में शिविर लगाकर सभी ग्रामीणों को रेबीज का इंजेक्शन लगवाया है। 

1 जून को गांव के तीन घरों में हुई थी पूजा 

बता दें कि, 1 जून को गांव के तीन घरों में पूजा हुई थी। तब ग्रामीणों ने प्रसाद के रूप में मिठाई खाई थी। इस पूजा के दो महीने बाद दोनों गायों की मौत हो गई। तब ग्रामीणों को पता चला कि, इन दोनों गायों को पागल कुत्ते ने काटा था और प्रसाद बनाने के लिए उन्होंने उनका ही दूध खरीदा था। यह बात गांव में आग की तरह फैल गई और स्वास्थ्य अमले को सूचना मिली। तब स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों को रेबीज का इंजेक्शन लगाया है। 

पशु पालक के खिलाफ नहीं की गई कार्रवाई 

ग्रामीणों के शरीर में किसी तरह का कोई इंफेक्शन नहीं देखा गया है एतिहात बरतने के लिए इंजेक्शन लगवाया गया है। वहीं अभी भी यह पता लगाया जा रहा है कि, पूजा में कौन-कौन शामिल हुआ था। इस बड़ी लापरवाही से संक्रमण फैल सकता था। हालांकि, अब तक पशु पालक के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!