छत्तीसगढ़:- पत्नी को बाड़ी में दफनाकर हुआ फरार, महीने भर पहले ही हुई थी शादी, बदबू फैलने पर हुआ खुलासा

मृतका रेशमी वर्मा

बेमेतरा/ छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से हत्या का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को मारकर 2 फीट गड्ढे में गाड़ दिया। उनकी शादी अभी महीनेभर पहले ही हुई थी। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। बाड़ी से बदबू उठने पर लोगों को लाश दबे होने की जानकारी हुई। मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 22 वर्षीय रेशमी वर्मा है। वह कुल्लू गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, एक महीने पहले 18 फरवरी को ही ग्राम लुक के रहने वाले ओमप्रकाश वर्मा के साथ उसकी शादी हुई थी। मृतका की सास बीरन बाई ने बताया कि, वह शनिवार को धमधा के अछोटी गांव गई थी। बेटे और बहू ने उसे पैर छूकर विदा किया था।

सोमवार को जब वह घर लौटी तो बड़ा बेटे रमाकांत की पत्नी करुणा ने बताया कि, आपके बेटे-बहू ओमप्रकाश और रेशमी बिना बताए कहीं चले गए हैं। इसके बाद आनन-फानन में परिवार ने दोनो के लापता होने की सूचना थाने में दी। दो दिन तक दोनों की पतासाजी की गई, पर वे कहीं मिले। इसके बाद गुरुवार की सुबह मृतका की सास बाड़ी में राख फेंकने निकली थी, तभी उसे बदबू आई। आस-पास के लोगों को पता चलने के बाद जब एक गड्ढे को खोदा गया तो वहां बहू की लाश मिली।

बाड़ी में बहू की लाश मिलने की सूचना पुलिस और मृतका के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। वहीं पुलिस ने मृतका के ससुर और आरोपी के अन्य छह भाइयों से भी पूछताछ की है।

  • Related Posts

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    जिले के औद्योगिक क्षेत्र हरदी बाजार में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। SECL दीपका खदान में हुई शक्तिशाली ‘हैवी ब्लास्टिंग’ के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हरदी बाजार…

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    Comments are closed.

    You Missed

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026
    error: Content is protected !!