छत्तीसगढ़:- पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देख भड़का पति, टांगी से कर दी दोनों की निर्मम हत्या, गिरफ्तार

अंबिकापुर/ जिले में दोहरे हत्यकांड का मामला सामने आया है. यहां सनकी पति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी और एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति मनोज मांझी को गिरफ्तार किया है. मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है. दरअसल, 4 अप्रैल की शाम जब आरोपी मनोज घर लौटा तो वहां मौजूद उसकी पत्नी फुलकुंवर और लक्ष्मण मांझी को देखकर वह आग बबूला हो गया. आरोपी को दोनों के बीच अवैध संबंध होने का शक गहराया तो वह अपना आपा खो बैठा और टांगी से दोनों पर प्राणघातक हमला कर दिया. हमले में दोनों की मौत हो गई. 

गौरतलब है कि दरअसल मनोज मांझी ने पहली पत्नी की मौत के बाद फुलकुंवर मांझी के साथ दूसरी शादी की थी. लक्ष्मण मांझी पहली पत्नी का चाचा था. मनोज को शक था कि लक्ष्मण मांझी और उसकी दूसरी पत्नी फुलकुवंर मांझी के बीच अवैध संबंध है. इसी शक में आरोपी मनोज ने दोनों की हत्या कर दी. 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने इस मामले में मनोज मांझी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड का आरोपी गांव में घूम रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मनोज मांझी को गिरफ्तार किया. साथ ही घटना में प्रयुक्त टांगी भी जब्त किया. आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    कोरबाछत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा…

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध कोरबा। बालको क्षेत्र स्थित अंबेडकर भवन का नाम बदलकर “वेदांता…

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी
    error: Content is protected !!