छत्तीसगढ़:- पंच चुनाव जीतने के बाद आ रहे थे मड़वारानी, अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार वाहन, 39 लोग घायल

जांजगीर/चांपा/ जिले के पेंड्री गांव के पास NH-49 पर एक तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 39 लोग घायल हो गए, 13 बच्चे भी शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

ग्राम पकरिया से एक पंच चुनाव जीत की खुशी में मोहल्ले के लोगों को कोरबा जिले के मड़वारानी माता मंदिर दर्शन के लिए दो माजदा वाहनों से ले जा रहा था. इसी दौरान एक वाहन आगे निकल गया, जबकि पीछे आ रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. वाहन चालक पवन वैष्णव के मुताबिक, रास्ते में अचानक 4-5 बंदर आ गए, जिन्हें बचाने के लिए ब्रेक लगाना पड़ा. तेज रफ्तार होने की वजह से वाहन लहराने लगा और तीन बार पलटकर सड़क पर गिर गया.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल भेजा. घायलों का इलाज जारी है.

  • Related Posts

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

     कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर कलमीदुग्गू के पास हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से एक युवक तेज बहाव में बह गया। उसे बचाने की…

    Read more

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    कोरबा। यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अति व्यस्त बीच सड़क पर अठखेलियाँ करते हुए लहराकर वाहन चलाने वाले चालक को आखिरकार तलाश ही लिया गया। उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया
    error: Content is protected !!