छत्तीसगढ़:- पंचायत सचिव की हार्टअटैक से मौत,बैठे थे क्रमिक भूख हड़ताल पर

कोरबा/ मोदी की गारंटी के तहत अपनी एकमात्र शासकीयकरण की मांग को लेकर 17 मार्च से हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों की क्रमिक भूख हड़ताल प्रारंभ हो चुकी है। भीषण गर्मी में आज क्रमिक भूख हड़ताल के चौथे दिन कोरबा जिले में एक सचिव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना ने सचिवों में आक्रोश के साथ शोक की लहर व्याप्त कर दी है वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह घटना कोरबा जिले के पाली ब्लॉक में घटित हुई। यहां जनपद पंचायत कार्यालय के निकट पंचायत सचिवों ने अपना पंडाल लगाया हुआ है और वह यहां पर मांग के संबंध में हड़ताल कर रहे हैं। इन्हीं में शामिल ग्राम उड़ता के निवासी व कुटेलामुड़ा पंचायत के सचिव राजकुमार कश्यप 54 वर्ष को दोपहर के वक्त एकाएक तबीयत खराब होने की शिकायत हुई। उन्हें जब पाली के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया तो चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत हार्ट अटैक से मृत्यु होना घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही सचिवों में शोक की लहर दौड़ पड़ी वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने कल पंडाल में सचिव साथियों के साथ डॉ.अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में भी उपस्थिति दर्ज कराई थी। अब पंडाल में सन्नाटा पसर गया है।

  • Related Posts

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध कोरबा। बालको क्षेत्र स्थित अंबेडकर भवन का नाम बदलकर “वेदांता…

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान
    error: Content is protected !!