छत्तीसगढ़:- पंचायत की राजनीति में सरपंच के देवर ने दिया खूनी खेल को सुपारी देकर अंजाम, रोजगार सहायक भी था उप सरपंच के साथ टारगेट में

कोरबा/ कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम कुरथा में पंचायत की राजनीति में सरपंच के देवर ने खूनी खेल को सुपारी देकर अंजाम दिया। अपने रास्ते से उपसरपंच और रोजगार सहायक को हटाने की उसकी एक साल से चली आ रही साजिश कामयाब तो नहीं हो सकी बल्कि इस दुर्भावना की भेंट बेकसूर रोजगार गारंटी योजना का मेट चढ़ गया।

जिले के कोरबी के ग्राम कुरथा का निवासी कृष्णा पाण्डेय (रोजगार गारंटी योजना का मेट) अपने घर के बाहर उप सरपंच (राम कुमार) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि, अचानक गोली चलने की आवाज आई और कृष्णा पाण्डेय बाइक से नीचे गिर गया, जिसे पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार हेतु ले जाया गया। उपचार के दौरान पता चला कि कृष्णा पाण्डेय की पीठ पर गोली लगी है। बाद में इसकी मौत बिलासपुर के अस्पताल में हो गई।

5 जनवरी को घटित इस घटना की सूचना पर अप. क्र. 03/2025 धारा 109, 61(2) बी.एन.एस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम के द्वारा कोरबी में कैम्प कर व चौकी प्रभारी कोरबी के द्वारा अपने मातहतों के साथ सूचना संकलन कर पतासाजी की जा रही थी।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही राजकुमार सारथी को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि गजेन्द्र सोरठे पिता सुखराम सोरठे 25 वर्ष निवासी कुरथा बुढ़ापारा के द्वारा (उप सरपंच) राम कुमार मरकाम की सुपारी दी गई थी। अपने भाई राम कुमार के साथ मिल कर अपनी मोटर सायकल होण्डा साइन क्र. सीजी 12 बीजी 0496 पर बैठकर06 जनवरी 2025 को शाम के समय ग्राम कुरथा में आहत कृष्णा पांडेय के घर के सामने जंगल में छिपकर उसके आने का इंतजार कर रहे थे। जब राम कुमार (उप सरपंच) की गाड़ी पर पीछे बैठ रहा था तभी राज कुमार के द्वारा कृष्णा पाण्डेय के उपर गोली चला दिया गया जो पीठ पर लगी। उसके बाद राम कुमार एवं राज कुमार दोनों जंगल की ओर भाग कर अपने घर चले गये।

राज कुमार के बताए अनुसार गजेन्द्र को तलब कर पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ की गई । पहले तो गजेन्द्र गोलमोल जवाब दिया फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी भाभी जो कि वर्तमान में गांव की सरपंच है, एवं उसके पूरे कार्य को मेरे द्वारा किया जाता है। राम कुमार (उप सरपंच) व कलेश (रोजगार सहायक) दोनों के द्वारा काम में रूकावट डालने के साथ-साथ शक था कि वे लोग उसके घर परिवार वालो पर जादू-टोना भी करते थे। गजेन्द्र इस वर्ष पंचायत चुनाव का तैयारी कर रहा है जिसमें यह दोनों मेरे कार्य में बाधक बनते थे जिसकी वजह से वह राम कुमार (उप सरपंच) व कलेश (रोजगार सहायक) को रास्ते से हटाना चाहता था। इसके लिए उसने अपने साथी विरेन्द्र आर्मो निवासी मोरगा को पिस्टल दिलाने बोला था, जिस पर विरेन्द्र आर्मो ने अपने ससुराल मानीडेडरी सूरजपुर में अपने साथी बलिन्दर राजवाड़े से संपर्क कर पिस्टल दिलाने को कहा, जिस पर बलिन्दर राजवाड़े ने उसे 01 लाख रूपये में पिस्टल मिल जायेगा बोला। 

लगभग 01 वर्ष पूर्व विरेन्द्र कुमार आर्मो और गजेन्द्र सिंह के द्वारा ग्राम मानीडेडरी सुरजपुर में बलिन्दर राजवाड़े के घर जाकर पिस्टल का सौदा किया गया जिसमे बलिन्दर द्वारा बताये गये फोन पे नंबर पर गजेन्द्र द्वारा 90 हजार रूपए अपने फोन पे से किया एवं 10 हजार रूपए नगद देकर 10 जिंदा कारतूस 2 नग मैग्जिन 1 पिस्टल लेकर वापस अपने घर आ गये। तब से लगातार घटना की साजिश गजेन्द्र द्वारा रची जा रही थी। तभी गांव के शिव प्रसाद उर्फ मोनू सारथी को घटना करने के लिए आदमी जुगाड़ करने के लिए बोला जिस पर मोनू अपने रिस्तेदारी के भाई राज कुमार एवं राम कुमार को गजेन्द्र से मिलवाया और 15 हजार रू. एडवांस देकर उप सरपंच राम कुमार एवं रोजगार सहायक कलेश को देख लेना बताया। राज कुमार ने गजेन्द्र से 65 हजार में होण्डा साइन गाड़ी भी खरीदवाया। उसके बाद घटना दिनांक को दोनों भईयों ने मिलकर उप सरपंच राम कुमार एवं कलेश को मारने हेतु कृष्णा पाण्डेय के घर के पास जंगल किनारे घात लगाया, तभी घर से कृष्णा पाण्डेय और उप सरपंच राम कुमार अपने मोटर सायकल पर सवार होकर जाने लगे कि पीछे से आरोपी राज कुमार द्वारा उप सरपंच राम कुमार को मारने के लिए गोली चलाया जो गाड़ी के पीछे बैठे कृष्णा पाण्डेय को लगी। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल (होण्डा साइन) 01 पिस्टल, 02 नग मैग्जिन एवं 08 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

राम कुमार सारथी पिता देव प्रसाद सारथी उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम रतनपुर झरनापारा थाना खडगवा जिला एमसीबी (छ.ग.)

राज कुमार सारथी पिता देव प्रसाद सारथी उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम रतनपुर झरनापारा थाना खडगवा जिला एमसीबी (छ.ग.)

गजेन्द्र सिंह सोरठे पिता सुखराम सिंह सोरठे उम्र 27 वर्ष साकिन कुरथा बुढ़ापारा चौकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा (छ.ग.)

शिव प्रसाद उर्फ मोनु सारथी पिता शंकर लाल सारथी उम्र 25 वर्ष साकिन कुरथा बुढ़ापारा चौकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा (छ.ग.)

विरेन्द्र कुमार आर्मो पिता राधेश्याम आर्मो उम्र 28 वर्ष साकिन मोरगा थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

बलिन्दर राजवाड़े पिता साहेब राम राजवाड़े उम्र 39 वर्ष साकिन ग्राम मानी चौक डेडरी थाना सुरजपुर जिला सुरजपुर (छ.ग.)

0 इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस सनसनीखेज एवं चुनौती पूर्ण गोली काण्ड के खुलासे में चौकी कोरबी प्रभारी एएसआई अफसर खान, सायबर सेल उप निरीक्षक अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा आरक्षक प्रशांत सिंह, डेमन ओगरे, विरकेश्वर प्रताप सिंह, रवि कुमार चौबे, सुशील यादव, आलोक टोप्पो, थाना कोरबी के प्रधान आरक्षक मोहन लाल साहू, चैन सिंह सामले, निलेन्द्र सिंह, आरक्षक सिमेन्द्र सिंह, विक्रम उईके, चंद्रपाल कंवर, भिषम नारंग, संजय साहू, परमानंद दिवाकर, महताब कंवर, रतन राठौर, आदि की भूमिका सराहनीय रही।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!